मुंबई और जामनगर एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर को बधाई देने उमड़े फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वायरल
By: RajeshM Fri, 01 Mar 2024 11:07:55
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने गुरुवार (29 फरवरी) को अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी। दोनों ने अपने चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर बताया कि वे बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और इसी साल सितंबर में बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खबर के वायरल होने के कुछ देर बाद गुरुवार को ही दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
वे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले, व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते और चश्मा लगाए नजर आए। उनका वहां भव्य तरीके से स्वागत हुआ। शटरबग्स ने कपल को बधाई दी और एयरपोर्ट के बाहर केक कटवाया। वीडियो में दीपिका अपने हाथों से केक का एक पीस रणवीर को खिलाती दिख रही हैं। यह प्यारा कपल बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शंस के लिए जामनगर पहुंचा। फंक्शन 1 से 3 मार्च तक होंगे।
जामनगर में जब पैपराजी कपल की तस्वीरें लेने लगे और फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे तब रणवीर, दीपिका को प्रोटेक्ट करते नजर आए। लोग कपल के लिए क्रेजी दिखे। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका भीड़ से घिरी दिखाई दीं। एएनआई के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि होने वाली मां दीपिका को भीड़ ने घेर लिया और उन्हें अपनी कार तक जाने में भी मुश्किल हो रही थी।
रणवीर ने दीपिका को भीड़ से किया प्रोटेक्ट, लोग कर रहे तारीफ
तभी रणवीर ने अपने चाहने वालों को ग्रीट देने के साथ-साथ दीपिका को भी प्रोटेक्ट किया। उन्होंने दीपिका को संभालते हुए पहले गाड़ी में बिठाया और फिर खुद बैठ वहां से रवाना हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को रणवीर की यह बात बहुत पसंद आ रही है कि वे पत्नी का कितना ध्यान रख रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इंफोग्राफिक्स कार्ड के जरिए प्रेग्नेंसी का एलान किया था। कपल ने बताया था कि उनका होने वाला बेबी सितंबर 2024 में आने वाला है। दीपिका-रणवीर की शादी साल 2018 में इटली में हुई थी। तब से ही फैंस उनसे गुडन्यूज सुनने के लिए बेताब थे। पिछले कुछ दिनों से दीपिका के इंटरव्यू और तस्वीरें देख अनुमान लगाया जाने लगा था कि जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।
#WATCH | Gujarat | Bollywood couple Deepika Padukone and Ranveer Singh arrive in Jamnagar for the three-day pre-wedding celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant. pic.twitter.com/D9QQ8KXEZs
— ANI (@ANI) February 29, 2024
ये भी पढ़े :
# RPSC : कृषि और जनसंपर्क विभाग में इन पदों के लिए निकली है 31 वेकेंसी, जानें-कब शुरू होंगे आवेदन
# मेजबान हो या मेहमान दोनों पर चढ़ जाएगा केसर पेड़ा का रंग, इस मिठाई में है कुछ ऐसी बात #Recipe
# 2 News : अजय-माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का गाना रिलीज, देखें-‘हीरामंडी’ की इन 6 एक्ट्रेस के सोलो लुक